Homeदेश - विदेशसहारनपुर:-महापौर ने की दो करोड़ के विकास कार्यो की शुरुआत,हर वार्ड-हर गली...

सहारनपुर:-महापौर ने की दो करोड़ के विकास कार्यो की शुरुआत,हर वार्ड-हर गली तक विकास पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता: महापौर

न्यूज़ रिपोर्ट राजश्री जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

महापौर ने की दो करोड़ के विकास कार्यो की शुरुआत

  • हर वार्ड-हर गली तक विकास पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता: महापौर
    सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर ने आज गिल कॉलोनी में एक नाला निर्माण सहित शहर के तीन वार्डो में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यो का शुभारंभ किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई भी मौजूद रहे।
    आज सुबह वार्ड 37 गिल कॉलोनी में 98 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस नाला निर्माण से जल निकासी की सुविधा सुदृढ़ होने के साथ क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा वार्ड 38 के उत्तम विहार कॉलोनी एवं विष्णुपुरी कॉलोनी में क्रमशः 45 लाख रुपए और 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
    इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हर वार्ड, हर गली और हर कॉलोनी तक विकास की रोशनी पहुंचे, यह हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो का यह सिर्फ शिलान्यास नहीं, बल्कि विकास के साथ विश्वास का एक मजबूत कदम है। निर्माण कार्यो के साथ सहारनपुर हर रोज विकास के नये पायदान चढ़ रहा है। उक्त सड़कों के निर्माण से नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा।

नगर विधायक राजीव गंुबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि सहारनपुर विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गौरव कपिल, पार्षद अमित मित्तल, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदी दत्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

फोटो- सड़क निर्माण कार्यो का शुभारंभ करते महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व अन्य

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
41 ° C
41 °
41 °
23 %
4.7kmh
54 %
Sun
41 °
Mon
37 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
29 °

Most Popular