Homeप्रदेशसहारनपुर। नगरायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे जन समस्या...

सहारनपुर। नगरायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे जन समस्या सुनवाई कैंप में आयी 33 शिकायतें

न्यूज़ रिपोर्ट
राजश्री से जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

तीन वार्डो के जन समस्या कैंप में आयी 33 शिकायतें
-सभी शिकायतें निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेजी गयी
सहारनपुर। नगरायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे जन समस्या सुनवाई कैंप की श्रृंखला में आज वार्ड 7, 8 व वार्ड 9 में कैंपों का आयोजन किया गया। तीनों वार्डो में 33 शिकायत दर्ज की गयी।
वार्ड 7 के आदर्श नगर मिगलानी बिल्डिंग पर आयोजित कैंप में महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने नेतृत्व में की गयी सुनवाई में 14 शिकायतें दर्ज की गयी जिनमें 4 स्ट्रीट लाइट तथा अन्य शिकायत सफाई, नाला मरम्मत व सड़क निर्माण आदि की रही। वार्ड 8 चकदेवली के संत रविदास मंदिर पर आयोजित कैंप में अधिशासी अभियंता जल वी बी सिंह व अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव सहित निगम अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। कैंप में कुल नौ शिकायतंे दर्ज की गयी, इनमें 6 शिकायतंे निर्माण व 3 पथ प्रकाश सम्बंधी रही।

वार्ड 9 में ग्वालीरा चौक पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय व अन्य अधिकारियों द्वारा समस्याएं सुनी गयी। कैंप में आयी दस शिकायतों में 6 शिकायत निर्माण सम्बंधी, एक टैक्स, एक उद्यान और दो लाइट सम्बंधी शिकायत रही। अपर नगरायुक्त ने बताया कि सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
46 %
5kmh
66 %
Sat
33 °
Sun
40 °
Mon
38 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular